👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में सोमवार की रात गृह क्लेश से परेशान होकर एक युवक ट्रैक के आगे आत्महत्या करने के मकसद से लेट गया. सूचना पाकर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जान बचाई.
बता दें कि अमरोहा के गांव निवासी युवक गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और लेट गया. इसी दौरान गश्त कर रही बृजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उठा कर थाने ले आई. इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाया और स्वजन को सौंप दिया.





























