हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस की तत्परता एक युवक के लिए जीवनदान साबित हुई. मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार का है जहां गृह क्लेश से तंग आकर एक युवक ने घर का दरवाजा बंद कर आत्महत्या करने के मकसद से फांसी का फंदा लगा लिया. परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया है जिसके बाद 112 पर तैनात पुलिसकर्मी छत के रास्ते से मकान में दाखिल हुआ और कमरे तक पहुंचा जहां युवक फंदे से लटका हुआ था. तत्परता दिखाते हुए सिपाही सिद्धांत तोमर और उनके साथी पवन कुमार ने युवक को सकुशल बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की जा रही है. परिजनों ने भी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया. बताया जा रहा है कि युवक के परिवार में विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.




























