
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला और धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में आई लव मोहम्मद के होर्डिंग दिखाई दिए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और होर्डिंग्स को उतरवाया। एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020



























