पुलिस ने तस्करी की 70 लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने तस्करी की 70 लाख रुपए मूल्य की 731 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। यह शराब तस्करों द्वारा हरियाणा ले जाई जा रही थी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस रविवार की रात को चैकिंग कर रही थी कि एक टाटा-407 को पुलिस ने रोक कर जांच की तो उसमें करीब 3 सौ पेटी अंग्रेजी शराब की लदी थी। जो तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से वैब सिटी जनपद गाजियाबाद के देवेंद्र व थाना हापुड़ देहात के गांव बड़ौदा सिहानी के कुंवर पाल के बेटे अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक गोदाम में शराब की 431 पेटियां छिपाकर रखी गई है। पुलिस ने गोदाम पर छापा मार कर 431 पेटियां शराब और बरामद कर ली। पुलिस ने कुल तस्करों के कब्जे व निशानदेही पर 731 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा-407, दो मोबाइल बरामद किए है। पुलिस शराब के धंधे में लिप्त अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी में जुटी है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























