
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हापुड़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम झंडा मुर्शदपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गरीब महिलाओं को उनकी मेहनत का हक दिलाया गया। हाफिजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत मालिक से 31,900 रुपये की बकाया मजदूरी दिलवाई। ग्राम की महिलाओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को शिकायत की थी कि खेत मालिक ने बंद गोभी की खेती का काम करवाने के बाद उनकी 32,000 रुपये की मजदूरी रोक ली थी। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने खेतों में बंधा लगाने का काम किया लेकिन बार-बार मांगने पर भी भुगतान नहीं मिला।
मिशन शक्ति टीम के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत मालिक को मजदूरी अदा करने का निर्देश दिया। इसके बाद 31,900 रुपये की राशि महिलाओं को सौंप दी गई। पुलिस ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181) की जानकारी दी और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ बताए। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने कहा, “किसी भी परेशानी में हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें, मदद तत्काल मिलेगी।” यह कार्रवाई मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































