हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग ऐसे थे जो कि लापरवाही करते नजर आए। कोरोना काल के लगभग डेढ़ वर्ष में पुलिस ने 52,896 चालान कर 7,958,298 रुपए वसूले हैं।
इस वर्ष वसूले लगभग 35 लाख रुपए:
इस वर्ष जनवरी से लेकर 20 जून तक पुलिस ने कुल 15,313 चालान कर 3,584,950 रुपए वसूले हैं जिसमें से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने के चलते 14891 चालान कर 3,437,150 रुपए वसूले गए हैं। नाइट कर्फ्यू और धार्मिक जुलूस जैसे मामलों में पुलिस ने 422 चालान कर 1,47,800 जुर्माना वसूला है।
पिछले वर्ष वसूले थे लगभग 43 लाख रुपए:
कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जाने पर पुलिस ने पिछले वर्ष कोरोना काल में 37,583 चालान कर 4,373,348 रुपए का जुर्माना वसूला था जिसमें से सर्वाधिक 25,673 चालान मास्क न लगाने पर किए गए थे। मास्क न लगाने वालों से पुलिस ने 2,541,598 रुपए वसूले थे। वहीं सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 4088 चालान कर 575,650 रुपए जुर्माना वसूला गया था। वहीं टू-व्हीलक पर पिछली सीट पर यात्रा करने वालों से पुलिस ने 7,816 चालान कर 1,255,500 रुपए का जुर्माना वसूला था।

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099:































