
👁 0 views Views
15 वाहनों की नीलामी से पुलिस को मिले 81 हजार रूपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ पुलिस ने थाना परिसर में पडे हुए 15 कंडम वाहनो की नीलामी 81 हजार रूपए में करके निस्तारण कर दिया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से 2025 तक के थाना बाबूगढ़ परिसर में खड़े 15 वाहनों का निस्तारण
पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में थाना बाबूगढ़ परिसर में वर्ष 2024 से 2025 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 15 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 81,000/-रुपये लगाई गई।पुलिस ने एक तीन पहिया व 14 दो पहिया वाहनो का निस्तारण कर दिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































