👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन मास शुरु होतेही जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा का सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। जनपद हापुड़ को 5 जोन, 17 सैक्टर तथा 39 सब सैक्टरों में बांट कर मैजिस्ट्रेटों व पुलिस की तैनाती की है। जनपद हापुड़ में 300 किमी लम्बे कांवड़ मार्ग पर करीब 750 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जनपद हापुड़ के सभी प्रमुख शिवालयों व कांवड मार्ग को सीसीटीव कैमरों से लैस किया गया है। तथा ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद हापुड़ में ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है।






























