
हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को पकड़ने हेतु पुलिस ने दी दबिश
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर सोमवार की शाम बाइक सवार हमलावरों ने हापुड़ कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अतुल त्यागी घायल हो गया जिसे हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हापुड़ जनपद के एएसपी विनीत भटनागर, सीओ हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा, हापुड़ देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मुनेश प्रताप सिंह, हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायल अतुल त्यागी खतरे से बाहर है जिसके कूल्हे के पास गोली लगी है। पुलिस ने रात भर फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी।
जानकारी के अनुसार अतुल त्यागी सोमवार की शाम हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित जिम से लौट रहा था कि अचानक बाइक सवार हमलावरों ने स्कूटी सवार अतुल त्यागी पर गोलियां दागी। एक गोली स्कूटी और दूसरी गोली अतुल त्यागी के कूल्हे में लगी। किसी तरह अतुल त्यागी ने अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि अतुल त्यागी हापुड़ नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 17 अभियोग पंजीकृत हैं। तीन हमलावरों के खिलाफ शिकायत मिली है। फील्ड यूनिट मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























