पुलिस खिलाडियों का हुआ सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मेरठ जोन की जनपद सहारनपुर में आयोजित अंतर्जनपदीय जूडो कलस्टर (पुरूष व महिला )जूडो, जिमनास्टिक, ताइक्वांडो, वुशू, कराटे, फेसिंग एवं पिनांक सिलाट प्रतियोगिता-2023 में हापुड़ पुलिस के पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दीं तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत और अभ्यास कर पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत और परिश्रम से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT





























