👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार की देर शाम जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में उतरकर पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हापुड़ जनपद के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त की। सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्यौहारों में सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और हालातों का जायजा लिया। पुलिस की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से निगाह है।





























