हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आगामी निकाय चुनाव के चलते कमर कस ली है और इसी क्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार की रात को बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र में गश्त कर कानून व्यवस्था को परखा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























