चार ओयो होटल पर पुलिस ने ताला ठोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और बिना सराय एक्ट में रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चल रहे ओयो समेत करीब चार ओये होटलों का संचालन बंद कराया। पुलिस ने इस दौरान सराय एक्ट से जुड़े दस्तावेज मांगे तो होटल संचालक उसे दिखा नहीं पाए जिसके पश्चात होटलों का संचालक बंद कराया गया है।
गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकार आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव बदरखा, स्याना रोड समेत अन्य क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जहां स्थित होटल में जब पुलिस ने सराय एक्ट रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे तो लगभग चार ओयो होटल ऐसे मिले जिनके पास रजिस्ट्रेशन नहीं था जिसके पश्चात उनका संचालन बंद कराया गया। आशुतोष शिवम का कहना है कि यह अभियान बृजघाट व अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
यदि पूरे जनपद हापुड़ की बात करें तो सैकड़ों की तादाद में ओयो होटल है जिनका सराय एक्ट के तहत पंजीकरण भी नहीं है और होटल के मानक भी पूरा नहीं करते है। कई होटलों में तो दुष्कर्म के मामले भी सामने आए है। कई ओयो होटल तो जंगल में चल रहे है, जहां अय्याशी खुले आम चल रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























