👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अवैध पशु कटान रोकने में नाकाम दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने हापुड़ कोतवाली की जदीद पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया जिससे पुलिस विभाग हड़कंप मचा है.
ज्ञात हो कि हाल ही में हापुड़ पुलिस ने अवैध कटान के गोदाम पर छापा मारकर तीन लोगों को जेल भेज दिया था लेकिन इसके बाद भी यह गोरखधंधा जारी था जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जदीद चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह को लाइन हाजिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739






























