👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगढ़ थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पुलिस ने इस दौरान संदिग्धों की तलाशी भी ली और उनसे पूछताछ की. पुलिस ने संबंधित को दिशा-निर्देश भी दिए. पुलिस ने बैंक के आसपास बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि बेवजह बैंकों, एटीएम के आसपास ना घूमे. पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.


























