👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : त्योहारों को लेकर जनपद हापुड़ की पुलिस भी काफी चौकन्ना नजर आ रही है जिसको लेकर जगह-जगह पुलिस सघन चेकिंग अभियान कर रही है और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए दिन-रात पेट्रोलिंग और चेकिंग की जा रही है। गढ़मुक्तेश्वर में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बृजघाट चौकी प्रभारी मनोज बालियान व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रात में जनपद हापुड़ के बृजघाट की सड़कों पर गश्त गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और त्यौहारों के चलते पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।





























