👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा और जमकर चालान किए। इस दौरान पुलिस ने चालकों से जानकारी भी हासिल की और कार में रखा सामान भी चैक किया। पुलिस की इस चैकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।





























