👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस ने मंगलवार को बैंकों के आसपास व बैंकों के अंदर चेकिंग अभियान चलाया जहां बैंक उपभोक्ताओं को पुलिस ने जागरूक किया और आसपास बेवजह घूमने वाले लोगों को चेताया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी पुलिस ने चेतावनी दी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में उतरी जहां बैंकों के आसपास पुलिस ने जबरदस्त अभियान चलाया और संबंध संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि उन्हें नजर आती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की।























