हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सपा नेता शुभम गुप्ता व उसके पिता पर हमले का आरोपी ठेकेदार उत्तम चन्द गोयल पुलिस गिरफ्तारी के डर से इधर से उधर छिपता फिर रहा है।

बता दें कि सपा नेता शुभम गुप्ता ने एक सप्ताह पहले ठेकेदार उत्तम चन्द गोयल के विरुद्ध धारा 452, 323, 380, 457, 511, 504, 506 व 120-बी के तहत हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी जांच रेलवे रोड चौकी प्रभारी यशपाल गौतम को सौंपी गई है।

पुलिस रिपोर्ट में ठेकेदार उत्तम चन्द गोयल व उसके बेटे तथा बहू को नामजद करते हुए 3-4 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।
FREE HOME DELIVERY के साथ पूरे हफ्ते चखें SHREE RATHNAM का जायका:
























