👁 0 views Views
वारंटियों को खोज-खोज कर पकड़ रही है पुलिस
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस खोज-खोज कर आरोपियों को पकड़ रही है।इस अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर एवं बाबूगढ़ पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी सरताज निवासी मुरादपुर थाना हापुड देहात, नदीम निवासी रफीक नगर हापुड, गांव सरावा का अब्दुल कमाल तथा गांव जाहिदा खरखौदा का अमित व दीपक है।पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























