👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पुलिस प्रशासन लगातार युवाओं और लोगों से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और गश्त बढ़ा दी. साथ ही गांव भाड़पुर में ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की. एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, एसएसआई विपिन कुमार, दारा सिंह आदि ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की और लोगों से मुलाकात की. सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह भी इस दौरान मौजूद रही. पुलिस ने इस दौरान युवाओं को भी जागरूक किया और शांति बनाए रखने की अपील की.





























