
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): हापुड पुलिस ने बैंक पर सुरक्षा को लेकर निगरानी व्यवस्था को और कड़ा किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा बैंक व एटीएम के अन्दर व आसपास खड़े संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की सघन चैकिंग की तथा सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण (सायरन, CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र) को चेक कर बैंक सुरक्षा में लगे कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
बता दें कि हापुड रेलवे रोड के एक बैंक से 64 लाख रुपए लेकर निकले एक व्यक्ति से स्कूटी सवार तीन बदमाश लूटकर फरार हो गये थे।यह घटना थाना पिलखुआ क्षेत्र के अंतर्गत हुई।इससे पहले 84 लाख रुपए लूट लिए गए थे।





























