
रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस एक्टिव मोड में
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): रक्षा बंधन व अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। हापुड़ पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। हापुड़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की देर शाम हापुड़ के बाजारों का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। जगह-जगह वाहनों से पेट्रोलिंग की जा रही है, फूट पेट्रोलिंग भी पुलिस कर रही है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि थाने में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की पैनी निगाह है। राखी पर महिलाएं बड़ी संख्या में ट्रेवल करती हैं। ऐसे में महिला पुलिस भी पूरी तरह एक्टिव मोड में है। पूर्णमासी को लेकर भी पुलिस ने तैयारी की है। जाम को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर जरूरत पड़ेगी तो रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























