
फर्जी जज व नकली थानाध्यक्ष बनकर ठगी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तीन ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी जज व नकली एसएचओ बनकर फोन पर लोगों को डरा धमका कर रुपए एठते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक फर्जी एफआईआर की कापी, तीन फर्जी वारंट, एक बाइक तथा 710 रुपए नकद बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ के मौहम्मद इकबाल ने हापुड़ थाना आकर तहरीर दी की उसका बेटा आतिफ जो विदेश में रेडियोलाजिस्ट की नौकरी करता है। उसके दोस्त मौहम्मद अजम, शाद, व संदीप मिश्रा (तीनों काल्पनिक नाम) जिन्होंने अपने नाम को फर्जी जज व फर्जी एसएचओ बनकर बेटे को आनलाइन माध्यम से टेप कर डरा धमका कर तीन महीनों में पांच लाख तीस हजार रुपए ठग लिए है। इस संबंध में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया था। हापुड़ नगर पुलिस ने 24 घंटे में चैकिंग के दौरान हापुड चितौली रोड से तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के नाम हापुड़ के ईदगाह रोड के मौहम्मद शाद सिद्दकी, मौहल्ला कानून गोयान हापुड़ के मौहम्मद आतिफ, हापुड़ पीरबाहुद्दीन के मौअज्जम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अपाची बाइक, तीन मोबाइल फोन, एक फर्जी एफआईआर, तीन फर्जी वारंट, 710 रुपए नकद बरामद किए है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























