
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): सावन के चौथे सोमवार के मद्देनजर जगह-जगह रूट डायवर्जन है। ऐसे में जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर, मंसूरपुर कट के पास, देहात थाने के समीप भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी छवि सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात व्यवस्था को संभाला और हल्के वाहनों को प्रवेश दिया।
रविवार को हाईवे पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसी के साथ जगह-जगह रूट डायवर्जन के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहनों की लंबी कतार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात व्यवस्था को संभाला। बता दें कि दौरान चालकों की पुलिस से कहासुनी भी हुई।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























