👁 0 views Views
बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़, पकड़ा गया
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान बदमाश से हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा व जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर/अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बदायूँ, सम्भल व गौतमबुद्धनगर में चोरी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के करीब चार दर्जन से अधिक मुकद्दमे दर्ज हैं।पुलिस ने पकड़ गये बदमाश का नाम थाना खरखौदा के गांव प्राची का संजय सैनी है।पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























