हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बृजघाट और नानपुर पुलिस बैरियर पर चेकिंग के दौरान पांच-पांच लाख रुपए बरामद किए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को अभियान के दौरान कुल दस लाख रुपए बरामद किए. दरअसल पुलिस शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित नानपुर पुलिस बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने गांव नानपुर चौकी पर मेरठ जिले से आई एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका जिसमें गाड़ी से पांच लाख रुपए नकद बरामद हुए. कार सवार सुमित ने बताया कि वह यह पैसे शादी के लिए ले जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसको जांच के बाद रुपए सहित जाने दिया.
वहीं पुलिस ने ब्रजघाट में चेकिंग के दौरान मुरादाबाद से आई एक और गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका जिसमें पांच लाख रुपए बरामद हुए. कार चालक शाहजहांपुर निवासी अरुण से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह कोई हिसाब नहीं दे पाया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























