हापुड़, सीमन : राजनीतिक व पुलिस गठजोड़ से जनपद हापुड़ में शराब,जुए, क्रिकेट सट्टा, भूमाफियों, गरीबों का निवाला डकारने वाले माफियों अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सम्पत्ति में अथाह वृद्धि हुई है और वे 5 लाख के इनामी कुख्यात विकास दुबे से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। पुलिस से यारी करके हापुड़ के कई क्रिकेट सटोरियों ने तो अथाह सम्पत्ति का साम्राज्य स्थापित किया है।
आपको बता दें कि 5-6 साल पहले तक रोटी-रोटी को मोहताज नई शिवपुरी इलाके का एक व्यक्ति, एक कुख्यात क्रिकेट सटोरिए के सम्पर्क में आया और उसकी शह पर वह इस धंधे में उतर गया। पुलिस और राजनेताओं से यारी उसको ऐसी फली-फूली कि उसने क्रिकेट सट्टे के अपने गुरु को भी पीछे पछाड़ दिया और देखते-ही-देखते उसने वह दस करोड़ रुपए से अधिक सम्पत्ति का साम्राज्य स्थापित कर लिया। आज वह किराए व ब्याज से लाखों रुपए प्रति माह कमा रहा है।
हाफिजपुर पुलिस ने गत दिनों इस कुख्यात सटोरिए सहित बारह सट्टे बाजों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया था। पुलिस ने 3-4 आरोपियों को जेल भेजा था, परंतु पुलिस से यारी का लाभ इस सटोरिए ने खूब उठाया। पुलिस ने इस कुख्यात की गिरफ्तारी न करके न्यायालय में सरेंडर करने का मौका दिया और वह जमानत पा गया,धार्मिक स्थानों की यात्राएं करना, राजनेताओं के साथ फोटो खींचवाना, लग्जरी कारों में सफर करना इसका शौक है।
पुलिस गठजोड़ से माला-माल हुए भू-माफियों की कुंडली खंगालने पर अरबों रुपए का राजस्व प्रदेश सरकार को प्राप्त होगा।
फ्रिज, वॉशिंगमशीन, AC, ड्रीफ्रीजकीरिपेयरिंगकेलिएसम्पर्ककरें: 9639105106, 8439105106:

शादीहोयासगाई, ऑफिसपार्टीहोया Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers कोकॉलकरेंऔरटेंशनसेटेंशनफ्रीहोजाएं. सम्पर्ककरें:-

























