👁 0 views Views
पुलिस ने घंटे में खोज निकाला खोए हुए बालक को
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस ने खोए हुए एक बालक को मात्र 8 घंटे में खोज निकाला और परिवार को सौंप दिया।हापुड पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि उसका 8साल का बेटा खो गया है ,पुलिस बेटे की खोज में मदद करे।
ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मासूम बच्चे को अथक प्रयास के बाद मात्र 08 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























