
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का एक युवक हैदराबाद की मीट की फैक्ट्री में मज़दूरी करता था जिसकी हैदराबाद स्थित मीट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को सिकंदर गेट स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था। मामले में पुलिस ने डीएम के आदेश पर गुरुवार को कब्र को खुदवा कर युवक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हापुड़ के रहने वाले अमजद खान की मौत कई दिन पहले हैदराबाद की मीट फैक्ट्री में हुई थी। बताया जाता है कि अमजद खान फैक्ट्री में मजदूरी करता था जिसकी मौत होने पर परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। एसडीएम सदर हापुड़ ईला प्रकाश ने बताया कि अमजद खान की 29 नवंबर को मृत्यु हुई थी। 1 दिसंबर को शव हापुड़ में दफनाया गया था। मृतक के भाई ग़ालिब खान का आरोप है कि फैक्ट्री में अमजद की हत्या की गई। परिजनों ने जिलाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम के आदेश पर एसडीएम व हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ हापुड़ के सिकंदर गेट स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और कब्र खुदवा कर मृतक का शव बाहर निकाला।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर



























