
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव अहमदपुर नयागांव में बुधवार को सरकारी स्कूल के पास 13 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जेके फॉरेस्ट जोया वाले को मामले की सूचना मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। अजगर का वजन इतना ज्यादा था कि उसे उठाने के लिए कई लोगों को सहारा देना पड़ा। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। आखिर चार घंटे की मेहनत के पश्चात अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
अजगर देख क्षेत्र वासियों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर जेके फॉरेस्ट जोया वाले मौके पर पहुंचे और तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने में रेस्क्यू करने में मदद की।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























