हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बैंक मैनेजर के साथ हुई लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है. बैंक मैनेजर ने तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
बता दें कि 26 फरवरी को मुरादाबाद स्थित एक बैंक में ब्रांच मैनेजर शेरहिंद निवासी कंकरखेड़ा मेरठ अपने घर जाने के लिए गढ़ के स्याना चौपले पर पहुंचे. शेरहिंद बस का इंतजार कर रहे थे कि इसी दौरान एक कार आकर रुकी जिसमें चालक ने मेरठ जाने की बात कही. शिरहिंद गाड़ी में सवार हो गए जिसमें पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था. आगे जाकर दो और साथी गाड़ी में सवार हो गए जिसके बाद सभी ने शेरहिंद से हथियार के बल पर बंधक बना लिया और उनके साथ मार पिटाई कर सोने की दो अंगूठी, एक हजार रुपए नकद और बैंक के दस्तावेज लूट लिए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Women’s Day Offer: स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit


























