
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने सोमवार को तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को दबोचा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, अवैध चाकू और बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम इरशाद व इक़बाल पुत्रगण बसीर निवासी गढ़ उज्जवल गार्डन रिहान गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, जानू उर्फ जान मोहम्मद पुत्र अख्तर निवासी मिलन पैलेस न्यू शानदार गार्डन रिहान गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, मोहम्मद फुरकान पुत्र कल्लू निवासी श्याम नगर कॉलोनी मोहल्ला गड्ढे वाली मस्जिद थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, शहजाद पुत्र शरीफ निवासी न्यू शानदार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ है। गिरफ्तार किए गए इरशाद व जानू पर सात-सात मुकदमे, इकबाल पर दो मुकदमे में दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं।

दरअसल पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी हिम्मतपुर चौराहे के पास बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जो कि विद्युत उपकरण और तार चोरी करते हैं। आरोपियों से पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, दो अवैध चाकू, मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point





























