होली पर पुलिस ने गुंडो को सबक सिखाने की ठानी












होली पर पुलिस ने गुंडो को सबक सिखाने की ठानी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व पर जनपद हापुड़ पुलिस ने हुड़दंगियों को अच्छा खासा सबक सिखाने की ठानी है। हुड़दंग करने वालों को जेल तक जाना पड़ सकता है। असामाजिक तत्व तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस नजर गड़ाए हुए हैं। रविवार की रात को पुलिस ने जनपद के विभिन्न मार्गों व प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त करके तथा सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीकर हरकतें करने वाले 38 शराबियों को पकड़कर पुलिस ने यह संदेश दे दिया है कि पुलिस किसी को बख्शने के मूड में नहीं है।

जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव असौड़ा में होली का दहन स्थल पर पहुंच कर चेतावनी दी कि यदि किसी ने खलल डालने का प्रयास किया तो हरकत बाज की खैर नहीं है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी तरह एक्टिव है जो पुलिस वह प्रशासन को पल-पल की अपडेट दे रहा है।

दुल्हैंडी पर बाइकों पर सवार होकर झुंड के रूप में सड़कों पर हुड़दंग करने तथा आवाजकसी करने वाले भी पुलिस के टारगेट पर हैं और ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों के वाहन सीज किए जाएंगे और अर्थदंड वसूला जाएगा।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739










  • Related Posts

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर पैर फिसलने से गिरे 68 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह निवासी…

    Read more

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित

    🔊 Listen to this US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): US-इसराइल-ईरान युद्ध को देखते हुए जनपद हापुड़ वासियों की चिंता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित

    दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल होने से यात्रियों को मिली राहत

    दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल होने से यात्रियों को मिली राहत

    जैन धर्म की सर्वोच्च आध्यात्मिक साधना में शामिल हुए श्रध्दालु

    जैन धर्म की सर्वोच्च आध्यात्मिक साधना में शामिल हुए श्रध्दालु

    महिलाओं ने होली पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना की

    महिलाओं ने होली पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना की

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं
    error: Content is protected !!