हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में पुलिस ने उत्पातियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों को रोककर चेकिंग की जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में क्षेत्र में उतरे पुलिस बल को देखकर कई ने अपने रास्ते ही बदल लिए।
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, दरोगा शरद यादव तथा दरोगा कमल कुमार के साथ हापुड़ की श्रीनगर में पहुंचे और पैदल गश्त की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान किए जो नियम को दरकिनार कर सड़क पर दौड़ रहे थे। पुलिस का कहना है कि शाम के समय अक्सर शरारती तत्व क्षेत्र में हंगामा काटते हैं जिन पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने यह अभियान चलाया।


























