
अवैध रूप से गैस के दो सप्लायर्स पुलिस ने पकडे,गैस सिलेंडर का जखीरा बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध गैस सिलेण्डर की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो धंधेबाज को हापुड बाईपास मेरठ रोड से दबोच लिया।पुलिस ने धंधेबाजो के कब्जे से 137 अवैध गैस सिलेण्डर व घटना में प्रयुक्त दो छोटा हाथी गाडी बरामद की है।आरोपी करावल नगर दिल्ली का राम प्रवेश व खोडा कालोनी गाजियाबाद का राम गोपाल है।
बताया गया है कि आरोपी इधर -उधर से गैस सिलेंडर लाकर जरूरतमंद को सस्ता बेचते थे और उनका यह धंधा काफी समय से चल रहा है।आरोपी मंगलवार को गैस सिलेंडर सप्लाई करने आए थे कि पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


































