👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली हापुड़ पुलिस ने एक अभियान के तहत दो ऐसे पशुवध आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो मवेशियों का वध कर उनका मांस बेचने के धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोती कालोनी हापुड़ का आफताब तथा नवाजीपुरा का शाहआलम है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कटा हुआ मवेशी, मांस, खाल, खुर तथा छुरे, गंडासा, रस्सी आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष पशुवध करना स्वीकार किया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























