ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस ने दबोचे,माल बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मरों के पार्ट्स चोरी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पकडे गये बदमाश बुलंदशहर के गांव नीमखेडा का मोनिश,जनपद मेरठ के गांव जनवरी का सलमान व साजेद है।पुलिस ने बदमाशो के कब्जे व निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किये हुए ट्रांसफार्मर के पार्ट्स,तमंचा कारतूस व दो चाकू, चोरी करने के औजार व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद की है। अभियुक्तों द्वारा जनपद हापुड़, बुलन्दशहर व मेरठ में ट्रांसफार्मरों से पार्ट्स चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर व विद्युत उपकरण चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड व बुलन्दशहर में चोरी, विद्युत उपकरण चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन मुकद्दमे दर्ज हैं।पुलिस ने बदमाशो को जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























