
गुंडों को तमंचों का सप्लायर्स पुलिस ने दबोचा, तमंचों का जखीरा बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ व आस-पास के इलाकों में गुंडों को 5-7 हजार रूपए में तमंचे सम्प्लाई करने वाले धंधेबाज को हापुड़ नगर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने तमंचा निर्माता व सप्लायर्स के कब्जे व निशानदेही पर चार तमंचे, तीन अधबने तमंचे, कारतूस व तमंचे बनाने में प्रयुक्त औजार तथा सात बनी व अधबनी नाल बरामद की है।
अवैध हथियारों का धंधेबाज महेश पुत्र रामशरण है, जो थाना पिलखुवा के अशोक नगर के एक घर में रह कर धंधे को अंजाम दे रहा था। वह मूलरूप से जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव मुकीमपुर का रहने वाला है।
धंधेबाज ऐसे आया पकड़ में- हापुड़ नगर पुलिस 5 अगस्त को नंगौला बम्बे पर चैकिंग कर रही थी कि एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक को पूछताछ के लिए रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी अशोक नगर पिलखुवा का महेश है।
पुलिस पूछताछ पर टूटा महेश- पुलिस ने महेश से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और पुलिस को बताया कि वह तमंचे बना कर गुंडों को सप्लाई करता है।
हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपी धंधेबाज की निशानदेही पर गांव मुकीमपुर के जंगल में एक खंडहर बने मकान पर छापा मारा और तीन तमंचे, तीन अधबने तमंचे, नाल तथा तमंचे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले औजार आदि सामान का जखीरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जनपद हापुड़ तथा आस-पास के इलाके में गुडों को 5-7 हजार रुपए में तमंचे सप्लाई करता था। अब तक वह सैकड़ों गुंड़ों को तमंचे सप्लाई कर चुका है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























