गुंडों को 5 से 7 हजार रुपए में तमंचा सप्लायर को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने हथियार सप्लायर्स के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एक खंडर में उम्दा किस्म के तमंचे बनाकर गुंडा तत्वों को 5 से 7 हजार रुपए में एक तमंचा बेचा करता था। पुलिस ने पकड़े हथियार सप्लायर्स शाह आलम निवासी गांव राधना थाना किठौर जनपद मेरठ की निशानदेही पर 20 तमंचे, दो अधबने तमंचे, 6 नाल देशी तमंचा, व पांच कारतूस, तथा तमंचा बनाने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। पूछताछ के दौरान शाह आलम ने पुलिस को बताया कि वह जनपद हापुड़, व आस-पास के इलाके में बदमाशों को तमंचे सप्लाई करता था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार की दोपहर पत्रकारों को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की पुलिस शराब व हथियारों के धंधे में लिप्त बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। पुलिस ने एक सूचना पर डिबाई नहर पुल के पास एक खंडर में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी को जा पकड़ा और फैक्टरी संचालक गांव राधना के शाह आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 तमंचे, दो अधबने तमंचे, 6 नाल देशी तमंचा, व पांच कारतूस, तथा तमंचा बनाने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। शाह आलम ने पूछताछ के दौरान गुंडा तत्वों को 5 से 7 हजार रुपए में अवैध तमंचे सप्लाई करना स्वीकार किया है। बदमाश इन तमंचों को लूट व हत्या जैसे जघन्य अपराधों में इस्तेमाल करते है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























