👁 0 views Views
मोबाइल चोर पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने करीब 20 दिन पूर्व थाना क्षेत्रान्तर्गत मौ0 रमपुरा में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल बरामद किए है।आरोपी अशोक नगर पिलखुआ का शिवम है।

























