👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते हुए तीन हथियार बंद बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो चाकू, कारतूस व टार्च, लोहे की राड बरामद की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ जनपद से लूटपाट करने के इरादे से आए बदमाश एक स्थान पर एकत्र हो रहे है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा। आरोपी जनपद अलीगढ़ के मौ. रजानगर का जाकिर, गांव नौरथा का अनीस तथा गांव चिलकौरा का जाफर है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत लूट करने की योजना पुलिस को बताया है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606




























