
मंदिर से मूर्ति चोरो की पुलिस ने दबोचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ग्राम अल्लाबक्शपुर रोड स्थित गोरजा माता मन्दिर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी का सामान (मूर्ति, घण्टी व नकदी) एवं अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी जनपद अमरोहा के बछराऊं की जाटो वाली गली का मुंशी,थाना गजरौला के सागर भैला का जय सिंह तथा मीरा की रेती गढ़मुक्तेश्वर का गोपाल है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651
























