फर्जी प्रपत्र पर विदेश भेजने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बाबूगढ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी प्रपत्र पर लोगों को विदेश भेज कर ठगी करता था।पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने गांव सरावनी में छापा मार कर गिरोह के चार लोगो को धर दबोचा।आरोपी गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तोडी का मुजाहिद,थाना कठौर के गांव खंदरावली मौ मजाहिर व गांव असीलपुर का असद तथा जाकिर कालोनी दिल्ली का मौ इकरार अंसारी है।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 36 हजार रूपए नकद,9 पासपोर्ट, 7 ड्राइवर लाइसेंस, 6 मोबाइल फोन,एक लग्जरी कार बरामद की है।आरोपियों पुलिस को बताया कि वे फर्जी प्रपत्र तैयार कर लोगों को नौकरी के नाम पर विदेश भेजने का धंधा करते है।अब तक अनेक लोगो को विदेश भेजकर लाखों रुपए की ठगी कर चुके है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























