हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं शातिर व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के सम्बन्ध में थाने के मु0अ0सं0 624/21 धारा 406,420,467, 468,471,506 भादवि व 138 एनआई एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव कुराना सिम्भावली का योगेंद्र शर्मा है जो फरार था।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


























