हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक वाहन सवार को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर देहात प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक को थाने ले आए और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पकड़े गए युवक का एक साथी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को हापुड़ देहात पुलिस पन्नापुरी पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन सवार युवक को रुकने का इशारा किया। चैकिंग के दौरान युवक से पिस्टल बरामद कर ली। वहीं पुलिस को देखकर पकड़े गए आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी आशीष भी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक को थाने ले आए। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह पिस्टल युवक के पास आई कहां से?
एक फोन पर कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























