हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बंद घरों, मैरिज हॉल आदि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जेवर, नकदी ले उठता था. पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को दबोच कर उनके कब्जे से हथियार व 48 बड़े भगौने, बर्तन, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एक जनरेटर का इंजन, अल्टरनेटर तथा दो वाहन बरामद किए है. बरामद माल की कीमत छह लाख रुपए है.
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना सिंभावली पुलिस नवादा नहर पर चेकिंग कर रही थी कि पुलिस ने पांच शातिर चोरों को दबोच लिया. पकड़े गए बदमाश थाना किठौर के गांव बोंदरा दका जावेद, कलुआ, नसीम, गांव वेट का अय्यूब तथा थाना बीबीनगर के गांव गंगावली का अजीब है. पकड़े गए चोरों ने जनपद हापुड़ व बुलंदशहर में हुई चोरियों में अपना हाथ स्वीकार किया है.























