👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बदमाशों को तमंचा बेचने वाले एक आरोपी को हापुड़ पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी हापुड़ की संजय विहार कालोनी के सुशील कुमार का बेटा संदीप कुमार है।
पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार ने एक तमंचा गांव दयानतपुर के विजयराणा को दस हजार रुपए में बेचा था। विजय राणा ने खरीदे गए इस तमंचे से ही रेलवे कर्मी शकुंतला सैनी के पति राजकुमार सैनी की हत्या की थी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।
अब पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि संदीप कहां से तमंचे लाता था और किन-किन लोगों को तमंचे बेचे है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099






























