👁 0 views Views
नशे के सौदागर को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 21 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।आरोपी गांव ढोलपुर का रामगोपाल है जो खुलेआम शराब बेचते हुए पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने रामगोपाल को जेल भेज दिया है।
























