👁 0 views Views
पश्चिमी बंगाल से आए पशु चोर को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक ऐसे मवेशी चोर को पकड़ा है जो पश्चिमी बंगाल से आकर जनपद हापुड़ में रहकर मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। हाफिजपुर पुलिस रात्रि गश्त पर थी कि पुलिस ने गांव चैचोई से एक पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक भैंस बरामद की है। आरोपी पश्चिमी बंगाल का बिजलू है। पूछताछ के दौरान मवेशी चोर ने पुलिस को बताया कि उसने बेचने के इरादे से भैंस चोरी की थी ताकि उसे आर्थिक लाभ मिल सके।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























